फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांस पार्टी संचालक से दोस्ती अखर रही थी प्रेमी को

विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजगंज। देवी जागरण कलाकार के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सच उसके होश में आने पर पता लगेगा लेकिन प्रारंभिक जांच में सहेली का भाई और उसका प्रेमी ही आरोपी साबित हो रहा है। वह डांस पार्टी संचालक से प्रेमिका की बढ़ती दोस्ती से नाराज था। प्रेमिका उससे बिना पूछे उसकी बहन को एक डांस कार्यक्रम में साथ ले गई थी, इस बात को लेकर वह ज्यादा ही खुन्नस मान गया था। शायद इसीलिए उसने प्रेमिका को जमकर पीटने के साथ ही उसके नाजुक अंगों को भी लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन

पीड़िता के परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। गांव में ही दो जागरण पार्टियां हैं, परिवार चलाने के लिए युवती जागरण पार्टी में काम कर जीवनयापन करती है। बड़ी बहन के पति की मौत के बाद वह भी गांव में ही रहकर जागरण पार्टी में काम करने लगी। नवाबगंज के गरगईया व विशनपुर गांव डांस पार्टियों के लिए चर्चित हैं। यहां एक दर्जन से अधिक डांस पार्टियों का डेरा है। डांस पार्टियों के संचालक ऐसी गरीब लड़कियों को मोटी कमाई कराने के बहाने फंसाकर लाते हैं। इस युवती को भी यहां गरगईया में इनके चंगुल में फंसाया गया था। जबकि चार वर्ष पूर्व तत्कालीन डीएम ने संज्ञान लेकर यहां से इन लोगों को दौड़ाया था लेकिन अब यहां धंधा फिर फल फूल गया है। घटना के बाद नवाबगंज पुलिस का अमानवीय चेहरा भी देखने में आया। पुुलिस ने रिपोर्ट तो नहीं लिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें