बरेली। मुरादाबाद में रहने वाले रिश्तेदार ने ही बरेली के ऑटो मालिक की फेसबुक आईडी हैक कर अश्लील फोटो अपलोड किए थे। साइबर सेल की जांच में ये तथ्य सामने आने के बाद पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी करने मुरादाबाद जाएगी।
पुराना शहर के कांकरटोला निवासी ऑटो मालिक रोहित पाल की फेसबुक आईडी पर चार मई को अश्लील फोटो डाले गए थे। दोस्तों के फोन आने पर रोहित को पता चला। उसने अज्ञात के खिलाफ बारादरी थाने में तहरीर दी थी। रविवार को रोहित की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। अब साइबर सेल की जांच में सामने आया है कि रोहित की आईडी मुरादाबाद के लाजपत नगर कटघर निवासी युवक ने हैक की थी। रोहित और वो युवक आपस में रिश्तेदार हैं। रोहित के मुताबिक उन्होंने फोन पर बात की तो उसने आरोपों से इंकार किया। उधर, पुलिस आरोपी रामचंद्र की गिरफ्तारी करने की तैयारी में है।