फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही गैंग काट रहा सराफों की तिजोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिले में ताबड़तोड़ तरीके से सराफों की दुकानों को निशाना बनाकर उनकी तिजोरियां काटने वाले बदमाश एक ही गैंग के हैं। घटनाओं के तरीके से तस्दीक कर चुकी क्राइमब्रांच संबंधित थानों की पुलिस के साथ इनकी गिरफ्तारी में जुटी है। बदमाश नए और घुमंतू बताए जा रहे हैं जो फिलहाल किसी एक जगह ठिकाना बनाकर चोरियां कर रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शीशगढ़ के मानपुर में सराफ की दुकान में नकब लगाकर करीब 24 लाख का माल समेट लिया गया था। इसके अलावा पिछले दिनों में मीरगंज, फतेगंज पश्चिमी और भोजीपुरा में सराफों की दुकान में नकब लगाकर तिजोरी काटी गई। सभी में लगभग एक ही तरीके से नकब लगाया गया है। वहीं, एक ही तरह से तिजोरियां सब्बल जैसी वजनदार चीज से काटी गई हैं। तीन घटनाओं में तिजोरियां शहर की ही एक फर्म की बनाई हुई मिलीं जो मजबूत तिजोरी बनाने के लिए पहचानी जाती है। इसके बावजूद बदमाशों के पास उसे तोड़ने का कारगर तरीका है जिससे एक ही वार में हैंडल झूल जाता है। क्राइम ब्रांच ने जांच के बाद नतीजा निकाला है कि एक ही गैंग यह सारे अपराध कर रहा है। इस सिलसिले में पुलिस तिजोरी बनाने वाले लोगों के साथ ही उनके पूर्व कर्मचारियों से भी पूछताछ कर चुकी है। हालांकि वहां से टीम को ऐसा कोई क्लू नहीं मिला जिससे खुलासा हो सके। एसपी क्राइम रमेश भारतीय ने बताया कि टीम सही दिशा में बढ़ रही है, जल्द ही कोई नतीजा निकलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें