फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी को मिले चोरी के ढाई लाख, बोले हमें कार्रवाई नहीं चाहिए

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
व्यापारी को मिले चोरी के ढाई लाख, बोले हमें कार्रवाई नहीं चाहिए
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। मॉडल टाउन के एक व्यापारी के घर से 2.60 लाख गायब होने के बाद नौकरानी पर चोरी साबित होने के चौबीस घंटे के अंदर उसने पूरा रुपया वापस कर दिया। जिसके बाद व्यापारी ने थाने से शिकायत वापस लेकर कह दिया कि हमें अब कोई कार्रवाई नहीं करनी है।
विज्ञापन

मॉडल टाउन में रहने वाले एक स्पेयर पार्ट्स व्यवसायी सतपाल के घर में काम करने वाली नौकरानी ने हाथ की सफाई दिखाते हुए अलमारी में रखे व्यवसायी की पत्नी के 2.60 लाख रुपये चोरी कर लिए। व्यवसायी की पत्नी गुरुकीरत को शक होने के बाद नौकरानी को पुलिस के हाथ पकड़वा दिया गया। पुलिस ने सख्ती से पूछा तो नौकरानी ने कबूल भी कर लिया कि उसने लालच में आकर रुपये गायब किए। नौकरानी ने बताया कि उसके बेटे ने बैंक से लोन लेकर बाइक खरीदी थी। चोरी की रकम से उसने लोन अदा कर दिया। सुनार से गिरवी रखे अपने जेवर छुड़ा लिए और बेटे ने महंगा मोबाइल खरीद लिया। व्यवसायी सतपाल ने पुलिस से कह दिया था कि उन्हें रिपोर्ट दर्ज नहीं करानी है। बस उनका रुपया वापस मिल जाए। नौकरानी ने बुधवार को परिवार का पूरा रुपया वापस कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें