फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीदारी के बहाने व्यापारी से हजारों ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर के एक चश्मा व्यापारी को कॉन्टेक्ट लेंस का ऑनलाइन भुगतान करने के बहाने 41 हजार रुपये ठग लिए गए। व्यापारी शिकायत करने थाने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें साइबर सेल में शिकायत करने के नाम पर टरका दिया। पीड़ित के मुताबिक साइबर सेल कार्यालय में उन्हें काफी देर इंतजार कराकर लौटा दिया गया।
विज्ञापन

किला क्षेत्र के मोहल्ला मलूकपुर निवासी फुरकान बेग की मिनी बाईपास पर चश्मों की दुकान है। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह दुकान खोलते वक्त उन्हें राजेश गुप्ता नाम से एक कॉल आई। बोला कि वह आया था, लेकिन दुकान बंद मिली। वह कॉन्टेक्ट लेंस की होम डिलीवरी कराना चाहता है और रुपये ऑनलाइन भेज देगा। फुरकान ने हामी भरकर उसे अपने पेटीएम का नंबर बताया। फुरकान के मुताबिक पेटीएम न चलने का बहाना कर उनसे गूगल पे का नंबर मांगा। उसके बाद उसने नेटवर्क हल्का होने और गलती का बहाना कर एक हजार रुपये का एक और बीस हजार रुपये के दो भुगतान के लिंक भेजे। फुरकान ने बिना उन्हें पढ़े एप्रूव कर दिया। आरोप है कि ठग ने धोखाधड़ी करके उनके खाते से 41 हजार रुपये निकाल लिए। बताया कि इसके बाद ठग लगातार उन्हें लिंक भेजता रहा तो उस पर शक हुआ। इंस्पेक्टर मनोज त्यागी ने बताया की प्राथमिक जांच के लिए पीड़ित को साइबर सेल को भेजा गया है।

चार दिन पहले इसी नाम और नंबर से हुई थी ठगी
जिस नंबर से राजेश गुप्ता बनकर ठग ने फुरकान बेग को फोन किया था, उसी से चार दिन पहले बारादरी क्षेत्र निवासी सराफ जय प्रकाश गुप्ता से भी 33 हजार रुपये की ठगी की गई थी। आरोप है कि साइबर सेल ने इस पर भी कोई कार्रवाई नहीं की। अंजाम यह हुआ कि चार दिन बाद दोबारा उसी ठग ने एक व्यापारी को चूना लगा दिया। ठग ने बैंक मैनेजर बनकर सराफ से बात की थी और खाते से 33 हजार रुपये उड़ा लिए थे। उन्होंने प्रेमनगर थाने में तहरीर दी थी। इंस्पेक्टर प्रेमनगर बलवीर सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र साइबर सेल भेजा गया था, जहां इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


- रविवार को ठगी के शिकार व्यक्ति ने मुझे कॉल की थी। मैंने उन्हें साइबर सेल जाकर शिकायत दर्ज कराने को कहा था। फ्राड के 24 घंटे के अंदर शिकायत पर संबंधित कंपनी से रकम वापसी की संभावना रहती है। पीड़ित को साइबर सेल कार्यालय में काम न होने पर दोबारा कॉल करने को भी कहा था पर कोई कॉल नहीं आई। कार्रवाई हुई या नहीं, इसकी जानकारी कराई जाएगी। - रमेश कुमार भारतीय, एसपी क्राइम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें