फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहलादपुर मुठभेड़: अशोक की पत्नी ने फर्जी बताई मुठभेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अहलादपुर मुठभेड़ में मारे गए अशोक वाल्मीकि की पत्नी ममता ने घटना को फर्जी बताया है। ममता ने मुख्यमंत्री, पुलिस अफसरों समेत मानवाधिकार व एससी-एसटी आयोग को पत्र भेजकर निष्पक्ष जांच कराने को कहा है।
विज्ञापन

ममता ने बताया है कि छह जनवरी की सुबह साढ़े आठ बजे उसका पति अशोक अपनी सास को देखने असमोली क्षेत्र के गांव भैसोड़ा गया था। फिर सात जनवरी को उन्हें सूचना मिली कि बरेली के अहलादपुर में उसके पति का एनकाउंटर कर दिया गया है। वह अपने परिजनों के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचीं। उसके पति के नाम किसी तरह का कोई केस नहीं है और न ही किसी से कोई रंजिश है। वह गाजियाबाद की प्रतिष्ठित सोसायटी में गाड़ी चलाते थे। परिवार में अकेले ही कमाने वाले शख्स थे। तीन बेटियां और दो बेटे हैं, उनके पालन पोषण की समस्या हो गई है। ममता का आरोप है कि कोतवाली व इज्जतनगर पुलिस ने पंद्रह लाख रुपये लूट की मनगढंत कहानी बनाकर उसके पति की हत्या कर दी है। इस मामले में निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें