फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्निंग वॉक के समय बेच रहे थे शराब, जाना पड़ा जेल

Wed, 17 Oct 2018 11:46 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सेल्समैन और चौकीदार ने निर्धारित समय से पहले ही दुकान खोलकर शराब की बिक्री शुरू कर दी। इसी दौरान मार्निंग वॉक करने निकले सिटी मजिस्ट्रेट की नजर पड़ी तो उन्होंने कोतवाली पुलिस को बुलाकर सेल्समैन और चौकीदार को गिरफ्तार करा दिया।
विज्ञापन

शराब की दुकानों के खुलने का समय दोपहर 12 बजे से है। इसके बावजूद कुछ दुकानदार चोरी-छिपे समय से पहले ही दुकानें खोलकर शराब बेचने लगते हैं। बुधवार सुबह करीब छह बजे सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार शुक्ला मार्निंग वॉक पर थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि अयूब खां और चौकी चौराहा के बीच स्थित देशी शराब की दुकान पर भीड़ लगी है और शराब की बिक्री की जा रही है। इस पर उन्होंने कोतवाली पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुकान बंद करा दी और सेल्समैन राजेश तथा चौकीदार बब्बू को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया। दोनों को सिटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। वहां से उन्हें जमानत मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें