फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या करके बोरे में लाश नाले में बहाई, कंकाल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो --
विज्ञापन


नाले से बोरे में बंद सड़ी-गली लाश मिली
कूड़ा बीनने वाले बच्चों ने पुलिस को दी सूचना
पोस्टमार्टम में टूटी मिलीं कई पसलियां, मौत की वजह साफ नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। बिहारमान नगला में नाले से एक बोरे में सड़ी-गली लाश मिली है। इज्जतनगर थाना पुलिस को कूड़ा बीनने वाले बच्चों ने बोरे में लाश होने की सूचना दी थी। बच्चों से पूछताछ में पता चला है कि नाले में पड़े इस बोरे को सात-आठ दिन पहले कूड़ा बीनने वाले लड़कों ने ही नाले से निकालकर डलावघर के पास रख दिया था। बोरे का मुंह प्लास्टिक की रस्सी से बंधा था। बृहस्पतिवार को कूड़ा बीनने वाले दो लड़कों ने बोरे का मुंह खोला तो उसके अंदर सड़ी-गली लाश देखकर उन्होंने शोर मचाया दिया। इस पर वहां लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बिहारमान नगला में रहने वाले वकील मो. आरिफ कुरैशी की तरफ से इज्जतनगर थाने में पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस के मुताबिक, लाश 20-25 दिन पुरानी लग रही है। जूट के बोरे में लाश होने की वजह से किसी का उसकी तरफ ध्यान नहीं गया। कूड़ा बीनने वाले लड़कों ने सात-आठ दिन पहले नाले से बोरा निकालकर डलावघर के पास रख दिया लेकिन तब उसका मुंह नहीं खोला। बोरे पर काफी कीचड़ लगा हुआ था। बृहस्पतिवार को कूड़ा बीनने वाले दूसरे लड़कों ने दुर्गंध के चलते बोरा खोला तो लाश बरामद हुई। पोस्टमार्टम के दौरान हड्डियों के नमूने सुरक्षित रखे गए हैं। पुलिस ने डीएनए टेस्ट कराने के लिए लिखा है। पोस्टमार्टम में कई पसलियां टूटी मिली हैं लेकिन मौत की वजह साफ नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनपद के थानों को भेजी लाश की जानकारी
पुलिस ने सड़ चुकी लाश बरामद होने के बाद 29 थानों से संपर्क किया है। सभी थानों में दर्ज गुमशुदगियों की जानकारी इकट्ठा की जा रही है। साथ ही सड़ी हुई लाश बरामद होने की जानकारी भी भेजी गई है। इज्जतनगर थाने के प्रभारी कमरुल हसन ने बताया कि लाश की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें