फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत की रकम नहीं देने पर सट्टेबाज सिर फोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पुराना शहर स्थित नई बस्ती में सट्टे की खाईबाड़ी करने वाला सत्तर साल की उम्र का हिस्ट्रीशीटर सट्टेबाज का एक रिक्शा चालक ने सिर फोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल होने के बाद निजी अस्पताल में भर्ती हो गया। आरोपी बुजुर्ग रिक्शा चालक खुद ही बारादरी थाने आ गया। आरोपी का कहना था कि पर्ची में नंबर आने पर वह दस हजार रुपये जीता था। ये रकम न देने पर झगड़ा हो गया। इस घटना से इलाके में चल रहे सट्टेबाजी का भी खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

जगतपुर चौकी से कुछ ही दूरी पर खलील (70) हिस्ट्रीशीटर के तौर पर नामजद है, अपराध छोड़कर सट्टेबाजी से जुड़ा हुआ है। बुधवार दोपहर में खलील को कुछ लोग घायल अवस्था में लेकर जिला अस्पताल आए और फिर एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करा दिया। उसके सिर पर चोट लगी थी और खून बह रहा था। बताया कि चापड़ मारा गया है। थोड़ी देर बाद चक महमूद निवासी पुत्तन बारादरी थाने पहुंच गया। उसने बताया कि कुछ दिन पहले उसने खलील को पैसे देकर सट्टा लगवाया था। करीब दस हजार की रकम वो जीत गया था। तब से खलील से लगातार तगादा कर रहा था पर वो रकम नहीं दे रहा था। बुधवार को उसने रुपये मांगे तो खलील झगड़ा करने लगा। मारपीट में खलील गिर गया और चोट लग गई होगी। पुलिस ने पुत्तन को हवालात में बंद कर दिया। जगतपुर चौकी प्रभारी अशोक कुमार सिंह का कहना था कि खलील की तहरीर के मुताबिक पुत्तन पर कार्रवाई करेंगे। दोनों ही बेहद उम्रदराज और कमजोर हैं। खलील पुराना हिस्ट्रीशीटर है पर सट्टे का काम भी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें