फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएसी में फर्जी मार्कशीट से हो गया भर्ती, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं निवासी युवक पर इंटर की एक साल की दो मार्कशीट मिलीं
विज्ञापन

बरेली। बदायूं जिले का एक युवक पीएसी में भर्ती हो गया। शैक्षिक प्रमाणपत्रों में फर्जीवाड़ा मिलने के बाद पीएसी के अधिकारी ने कैंट थाने में रिपोर्ट कराई है।
विज्ञापन

पीएसी आठवीं बटालियन बरेली के सहायक शिविर पाल चंदन राम ने कैंट थाने में रिपोर्ट कराई है कि वर्ष 2018 में रिक्रूट कांस्टेबल मुजफ्फर हुसैन की भर्ती की गई थी। मुजफ्फर बदायूं जिले के उसहैत का निवासी है। वह अभी तक पीएसी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा था। उसके शैक्षिक प्रमाणपत्र जांच को भेजे गए थे। इस बीच एक शिकायत पर जांच हुई तो पता लगा कि मुजफ्फर पर इंटर की दो मार्कशीट हैं। दोनों अलग कॉलेज की पर एक ही साल की हैं। इनमें एक में उसके नंबर 385 तो दूसरी में 401 हैं। इस आधार पर फर्जी प्रमाणपत्रों की मदद से सरकारी नौकरी पाने में उसे दोषी माना गया है। इंस्पेक्टर कैंट अशोक पाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीएचसी की जांच रिपोर्ट के साथ विवेचना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें