फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइफल छीने जाने के मामले में नहीं हुई कोई कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा। गन्ने की फसल काटे जाने से रोकने पहुंचे सिपाहियों से राइफल छीने जाने के मामले को पुलिस बिल्कुल ही नकार रही है। दूसरे दिन भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गांव भांभी में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद चल रहा है। जमीन पर गन्ने की फसल खड़ी है। शनिवार को एक पक्ष के लोग गन्ना काटने लगे तो दूसरे पक्ष की महिला बंडा थाने आईं और कार्रवाई की मांग की लेकिन शाम तक महिला के थाने पर मौजूद रहने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। उधर गन्ना काटने वाले गन्ने को भरने का प्रयास करने लगे तो महिला ने मामले की जानकारी एसपी को दी। एसपी की फटकार के बाद पुलिस खेत पर गई तो गन्ना काटने वालों ने दो सिपाहियों की राइफलें छीन ली थीं। बाद में राइफलें तो मिल गई थीं मगर, इस दौरान आरोपी मौके से भाग निकले थे।
रविवार दोनों पक्षों के लोग अधिकारियों के सामने अपना पक्ष रखने शाहजहांपुर गए। दूसरे दिन भी पुलिस ने गाली गलौज, हाथापाई कर राइफल छीनने वालों पर कार्रवाई की जरूरत नहीं समझी है। पुलिस मामले को दबाने में जुटी हुई है, उधर पुलिस से गाली गलौज, हाथापाई का एक वीडियो वायरल हुआ है। थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि आरोपी पक्ष की महिलाएं पुलिस का विरोध कर रही थीं इसलिए अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर भेजा गया था। दबंगों के पुलिस से भिड़ने और राइफल छीनने की बात निराधार है। कोई पक्ष तहरीर देगा तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें