फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीमारदार बोला - मैं सीडीओ का स्टेनो हूं, पहले हमारी फाइल देखो

Tue, 02 Oct 2018 11:24 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
police arrest
विज्ञापन
जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में एक शख्स खुद को सीडीओ का स्टेनो बताकर सीएमएस और डॉक्टरों पर रौब गांठने लगा। अपने मरीज की फाइल टेबल पर फेंककर बोला - पहले मेरा केस देखो। सीएमएस उसकी इस हरकत पर भड़क गए। स्टाफ से पूछा कि यह शख्स वार्ड में कैसे आया। उन्होंने जिला अस्पताल की चौकी पर फोन करके पुलिस बुला ली। सीएमएस ने सीडीओ से फोन पर बात की तो पता चला कि खुद को स्टेनो बताकर रौब गांठने वाला शख्स विकास भवन में संविदा पर कंप्यूटर ऑपरेटर है। इसके बाद पुलिस उसे हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। बच्चा वार्ड की नर्स की तरफ से कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी गई।
विज्ञापन

कोतवाली में मौजूद आरोपी श्यामवीर सिंह ने बताया कि वह बदायूं रोड की रामचंद्रपुरम कॉलोनी में रहता है। उसके दोस्त बबलू के बेटे को डायरिया हो गया है, जिसे जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में भर्ती कराया है, लेकिन इससे पहले इमरजेंसी के डॉक्टरों ने उन्हें काफी परेशान किया। मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे वह बबलू के बेटे की फाइल लेकर सीएमएस डॉ. केएस गुप्ता के पहुंचा था। डॉ. केएस गुप्ता ने बताया कि श्यामवीर का व्यवहार खराब था। वह दबाव बनाने की कोशिश कर रहा था। सीएमएस ने बताया कि कई दलाल इसी तरह अस्पताल में स्टाफ पर दबाव बनाते हैं। कोतवाली इंस्पेक्टर गीतेश कपिल ने जिला अस्पताल प्रशासन की तहरीर आने के बाद श्याम वीर के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें