बांदा। कुचेंदू गांव मोड़ के पास मंगलवार को देर शाम बाइक सवार युवक को अज्ञात लोगों ने सीने में गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे सीएचसी से कानपुर रेफर किया गया।
बबेरू कस्बा निवासी सत्यम सिंह (22) पुत्र लखन सिंह कमासिन की तरफ से बाइक पर आ रहा था। तभी घात लगाए बैठे अज्ञात लोगों ने उसे गोली मार दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई।
कोतवाली प्रभारी बालेंद्र गौतम ने घायल के परिजनों के हवाले से बताया कि गोली मरने वाले खानदानी बताए गए हैं। जांच की जा रही है।