फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

सुभाष नगर थाना क्षेत्र के गांव सिठौरा में बुधवार सुबह एक विवाहिता का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। छह महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। महिला के पिता ने पति और सास के खिलाफ पांच लाख रुपये न देने पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पति को हिरासत में ले लिया है। वहीं, पति ने मामूली नोकझोंक के बाद पत्नी द्वारा आत्महत्या करने की बात कही है।
सिठौरा निवासी आलोक सिंह राधा माधव स्कूल की वैन चलाता है। बुधवार को उसकी पत्नी रश्मि पटेल का शव उसके कमरे में दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका मिला। किसी ने सूचना दी तो बिथरी के गांव वालीपुर से रश्मि के पिता तेजपाल और अन्य परिवारीजन आ गए। तेजपाल ने फोन करके सुभाष नगर पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तेजराम ने बताया कि उन्हें रश्मि का शव फर्श पर पड़ा मिला। रश्मि की शादी इसी साल 18 फरवरी को की थी। उनका आरोप है कि पति और सास हीराकली दहेज में पांच लाख रुपये और देने की मांग करते हुए रश्मि को परेशान करते थे। उन्होंने 22 अगस्त को उसे घर से निकाल दिया था। फिर 27 अगस्त को वह अपने बेटे मनीष के साथ रश्मि को ससुराल छोड़ आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, आलोक का कहना है कि वह सुबह साढ़े पांच बजे स्कूल वैन से बच्चों को स्कूल छोड़ने चला गया। रश्मि ने उसे खाना बनाकर टिफिन भी दिया। उसने बताया कि उसका पैन कार्ड नहीं मिल रहा था। उसने रश्मि से खोजने को कहा। इस बात पर उसकी मामूली कहासुनी हो गई थी। उसकी मां पशुओं को देखने चली गई थीं। जब वह लौटीं तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। कई आवाज पर गेट न खुला तो दूसरे घर में रहने वाली भतीजी अंजलि को बुलाया। अंजलि ने अंदर हाथ डालकर कुंडी खोली। अंदर देखा तो रश्मि कमरे में फंदे पर लटकी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें