बड़ौत (बागपत)।
कुछ छात्र खत्री गढ़ी में कोचिंग सेंटर से आ रहे एक छात्र से मोबाइल छीनकर भाग गया। पीड़ित विकास पुत्र पिंटू मंसूरपूर गांव का रहने वाला है। वह हाल में अपनी बहन के यहां तुगाना में रहकर पढ़कर रहा है। वह बुधवार को खत्री गढ़ी में कोचिंग करने आया । तभी कोचिंग करने वाले कुछ छात्र उसका मोबाइल छीनकर भाग निकले। शोर मचाने पर वह हाथ नहीं लग सका। उसने 100 डॉयल पुलिस को सूचना दी और वह मौके पर पहुंची और मोबाइल लेकर भागे छात्र की तलाश की लेकिन वह हाथ नहीं लगा। उसने कोतवाली में तहरीर दी।