फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जीवाड़ा कर अपने बेटे को बहन का बेटा दिखाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बहन की संपत्ति हड़पने के लिए एक महिला ने फर्जी प्रमाण पत्र बनवाकर अपने बेटे को बहन का बेटा दिखाने की कोशिश की। पीड़िता के मुताबिक, उन्हें आशंका है कि उनके बेटे की हत्या भी संपत्ति के लालच में इन्हीं लोगों ने की थी। पुलिस से शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई न होने पर महिला ने डीआईजी कार्यालय में शिकायत पत्र सौंपा। डीआईजी के आदेश पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

प्रेमनगर क्षेत्र के सुर्खा टोला निवासी तहसीन जहां के बेटे की 2001 में नदी में डूबने से मौत हो गई थी। महिला के मुताबिक, बहन शबनम रानी और बहनोई फहीम मियां उनकी संपत्ति हड़पने के लिए राजिश रचते रहते हैं। दोनों ने अपने बेटे फरहाद फहीम को उनका बेटा बताकर पहचान पत्र और जन्म प्रमाण पत्र समेत कई फर्जी पहचान पत्र बनवा लिए। उनके बेटे की डूबने से मौत की सूचना भी इन्हीं लोगों ने दी थी। तहसीन को आशंका है कि संपत्ति के लालच में रिश्तेदारों ने ही उनके बेचे की हत्या की होगी। बहन के परिवार का यह फर्जीवाड़ा सामने आने पर तहसीन ने पुलिस से शिकायत भी की, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें