फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंक्शन के पास कार में बैठे पांच पशु तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर में पॉश इलाकों से होकर पशु तस्करों की गाड़ियां रात भर दौड़ती हैं। बीती रात विहिप कार्यकर्ताओं की सक्रियता से स्टेशन चौकी पुलिस ने जंक्शन के पास खड़ी एक कार से पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। कार से पशु तस्करी जैसे संकेत मिले। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

शनिवार रात विहित जिलाध्यक्ष नीरज पटेल और उनके साथियों ने जंक्शन के पास एक कार में पांच युवकों की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना रेलवे स्टेशन चौकी प्रभारी सिद्धांत शर्मा को दी। वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो युवक कार लेकर भागने लगे। हालांकि पांचों पकड़ लिए गए। पुलिस इन्हें कोतवाली ले आई। कार में पशुओं का मलमूत्र पड़ा मिला। पुलिस ने इसकी वीडियो बना ली। आरोपियों में इज्जतनगर के पीरबहोड़ा निवासी फरमान और हसीब, बड़ी बिहार निवासी रफीक और शानू तथा भोजीपुरा के भूड़ा निवासी राजू शामिल हैं। पूछताछ में किसी ने खुद को फैक्ट्री कर्मचारी तो किसी ने मजदूर बताया। कहा कि उन्हें गलत फंसाया गया है, उनका इससे कोई लेनादेना नहीं है। हालांकि कार में पशुओं का मलमूत्र कहां से आया इसका जवाब वे नहीं दे सके। चौकी प्रभारी ने बताया कि आरोपी कार से किसी स्थान पर गोवंश पहुंचाकर आए हैं। पूछताछ की जा रही है कि आखिर पशु कहां हैं, वे जीवित हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें