फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट मैच में हार पर नारे लगाने का आरोप, तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेट मैच में हार पर नारे लगाने का आरोप, तनाव
विज्ञापन

आईसीसी क्रिकेट चैंपियंस ट्राफी के फाइनल मैच में पाकिस्तान के हाथों भारत की करारी हार होने के बाद अयूब खां पर बाइक पर निकले युवकों पर एक समुदाय ने आरोप लगाए कि वह नारेबाजी करते हुए जा रहा था। समुदाय के लोगों ने दूसरे समुदाय के एक युवक को पकड़कर कोतवाली पुलिस के हवाले भी किया। पुलिस ने एहतियातन युवक को बैठा लिया, हालांकि मौके पर वह कोई वीडियो या तस्वीर सामने नहीं आ सकी है।
क्रिकेट मैच का नतीजा सामने आने के बाद कुछ युवक बाइक पर अयूब खां चौराहा से होकर गुजर रहे थे। एक समुदाय के लोगोें का आरोप है कि वह देश विरोधी नारे लगा रहे थे। जिसके बाद एक युवक को पकड़ भी लिया गया। सभी लोग कोतवाली पहुंचे। मौके पर सीओ कुलदीप कुमार और कोतवाली गीतेश कपिल भी पहुंच गए। लोगों को समझाकर शांत करवा दिया गया। पुलिस ने दुकानदार और ठेले वालों के पास जाकर पूछताछ की, लेकिन नारेबाजी की तस्दीक नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंट्रोल रूम में पहुंचने लगी अफवाहें
मैच खत्म होने के बाद पुलिस कंट्रोल रूम में दो समुदायों के आमने-सामने और पटाखे चलाने की सूचनायें पहुंचने लगी। प्रेमनगर थाना क्षेत्र की सूचना पहुंची की बुद्ध चौराहा पर लोगों के बीच भिड़ंत हुई है, बाद में सामने आया कि ऐसा कोई चौराहा क्षेत्र में हैं ही नहीं। पुलिस ऐसी सूचनाओं के मद्देनजर अलर्ट रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें