बरेली। जिला जेल का तिमाही निरीक्षण करने मंगलवार सुबह डीएम व एसएसपी पहुंचे। उनके निर्देशन में टीम ने जिला जेल की सुविधाओं का जायजा लिया। जेल में खाने व साफ-सफाई की व्यवस्था को और बेहतर बनाने की बात की।
बिथरी चैनपुर स्थित जिला जेल में मंगलवार सुबह डीएम, एसएसपी व अन्य प्रशासनिक अधिकारी तिमाही निरीक्षण करने पहुंचे। यहां उन्होंने जेल में साफ सफाई और कैदियों के खाने पर खासा ध्यान दिया। जेल परिसर में फैली गंदगी को लेकर नाराजगी जताई। कैदियों के लिए बने खाने को खाकर उसकी गुणवत्ता चेक करी गई। साथ ही अधिकारियों ने बंदियों की परेशानियां भी सुनी। जेल में बनी डिस्पेंसरी का भी जायजा लिया गया।