सीबीगंज। बिजली चेकिंग करने पहुंची टीम ने एक घर में बिजली चोरी की सूचना पर घुसने का प्रयास किया तो आरोपी ने उन्हें लूट और छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दे डाली। अधिकारियों ने आरोपी का ऑडियो रिकॉर्ड कर पुलिस को सौंप है। शिकायत पर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
क्षेत्र के गांव बंडिया में विद्युत निगम की टीम अवर अभियंता परसाखेड़ा अभय कुमार के साथ चेकिंग करने पहुंची थी। इस बीच उन्हें गांव के मुजाहिद के घर में बिजली चोरी होने की सूचना मिली। टीम उसके घर पहुंची तो मुजाहिद ने दरवाजा बंद कर लिया। टीम ने घर में घुसने की प्रयास किया तो उसने लूट और छेड़छाड़ की फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराने की चेतावनी दे डाली। न मानने पर कर्मचारियों ने उसकी वीडियो बनाई और पुलिस को सौंप दी। पुलिस के पहुंचने पर मुजाहिद ने दरवाजा खोला। अवर अभियंता अभय कुमार ने बताया कि मुजाहिद पड़ोस में बने अपने मुर्गी फार्म में चोरी की बिजली जलाता है। अवर अभियंता की ओर से उसके खिलाफ बिजली चोरी समेत सरकारी कर्मचारी को धमकाने और काम में बाधा डालने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।