फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी के बजाय पीड़ित पर क्रॉस एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अधिकारियों के आदेश के बावजूद पुलिस ने रिटायर्ड शिक्षिका पर हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। न पीड़िता के बयान दर्ज किए और न ही मेडिकल कराया। उन्हीं के खिलाफ दूसरे पक्ष की ओर से एफआईआर जरूर दर्ज कर ली। एसएसपी तक शिकायत पहुंची तो उन्होंने थाना पुलिस को पीड़ितों का मेडिकल कराने और जल्द कार्रवाई के आदेश दे दिए।
विज्ञापन

रामपुर गार्डन निवासी रिटायर्ड शिक्षिका रेखा सिंह पर उनकी जेठानी के परिवार ने जानलेवा हमला कर दिया था। उनकी बेटी ने कोतवाली में जेठानी बालेश, उनके बेटे सचिन और बहू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस के कोई कार्रवाई न करने पर पीड़ित अधिकारियों से भी मिले। तत्कालीन एडीजी प्रेमप्रकाश के आदेश देने के बावजूद गिरफ्तारी नहीं की गई। घटना के दो दिन बाद ही पुलिस ने पीड़ितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली थी। पीड़ितों का मेडिकल परीक्षण भी पुलिस ने नहीं कराया था। अब एसएसपी ने मेडिकल कराने के साथ जल्द कार्रवाई के आदेश दिए हैं। पीड़ित के मुताबिक, पुलिस आरोपियों के घर जाती तो है लेकिन चाय पीकर लौट आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें