फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोगीनवादा पुलिस की करतूत: चोरी को आपसी झगड़ा बता भेज दी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। संदिग्ध गतिविधियों वाली फुटेज पुलिस को सौंपने और वीडियो में चोरी कबूलने के बाद भी युवकों को छोड़ने वाली जोगी नवादा चौकी पुलिस सीनाजोरी पर उतारू है। चौकी प्रभारी ने सबूतों को दरकिनार करते हुए डीजे चोरी के मामले को दो पक्षों का आपसी झगड़ा बताकर अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों के जरिए शासन को भेज दी है। इससे आहत डीजे संचालक ने राजभवन के सामने भूख हड़ताल की चेतावनी दी है। सीएम को दोबारा शिकायत कर पुलिस की जांच रिपोर्ट पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि दोषी पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

बारादरी क्षेत्र के संजय नगर में कुछ दिन पहले बारातघर से पुलिस की मौजूदगी में ठेली पर लदा डीजे का सामान चोरी हो गया था। इसकी रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे डीजे संचालक सोनू से जोगी नवादा चौकी पुलिस ने कार्रवाई न कर उल्टा साक्ष्य लाने को कहा था। सोनू ने बारातघर की सीसीटीवी फुटेज निकलवाई, जिसमें दो संदिग्ध युवक ठेली के पास खड़े नजर आ रहे हैं। ये युवक अपना अलग डीजे चलाते हैं। सोनू के नाम पता बताने पर पुलिस ने इन्हें उठाया तो इनमें से एक ने आरोप स्वीकार भी किया। पीड़ित ने इसकी वीडियो भी बना ली। हालांकि दो दिन बाद पुलिस ने इन्हें छोड़ दिया। रिपोर्ट भी नहीं लिखी। तब सोनू ने सीएम पोर्टल पर इसकी शिकायत कर दी। इस पर चौकी प्रभारी ने जांच कर एक दिन में ही रिपोर्ट भेज दी कि देर रात तक डीजे बजाने को लेकर विवाद में मारपीट हुई थी, जिसे सुलझा दिया गया। चोरी जैसी कोई बात नहीं है। जांच रिपोर्ट की कॉपी मिलने के बाद सोनू ने दोबारा पोर्टल पर शिकायत की है। माना जा रहा है कि भूमिका संदिग्ध होने पर चौकी प्रभारी पर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें