फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ घंटे जाम रहा किला ओवरब्रिज व सर्विस लेन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। किला ओवरब्रिज पर बुधवार तड़के से दोपहर बारह बजे तक जाम लगा रहा। जाम का कारण ईंट भरी ट्रॉली का धुरा टूटना रहा। ट्रॉली को करीब आठ घंटे बाद क्रेन मंगवाकर हटाया गया, जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका। इस दौरान सर्विस लेन भी जाम रही, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

फतेहगंज पश्चिमी के ईंट भट्टे से ट्रैक्टर ड्राइवर कौसर ईंटें भरकर लाल फाटक की ओर जा रहा था। सुबह चार बजे किला ओवरब्रिज से गुजरते वक्त ओवरलोड ट्रॉली का धुरा टूट गया। इससे ट्रॉली आड़ी तिरछी खड़ी हो गई। बचे हुए रास्ते से वाहन गुजरते रहे। सुबह करीब आठ बजे जब वाहनों की संख्या बढ़ी तो यहां जाम लग गया। कई वाहन आड़े तिरछे खड़े होने की वजह से फंस गए और जाम का असर चौपुला तक दिखाई देने लगा। लोग वाहनों को लेकर ओवरब्रिज के नीचे सर्विस लेन से होकर निकले तो कुछ देर बाद वहां भी जाम लग गया। दोनों सर्विस लेन और किला क्रॉसिंग जब जाम हुई तो हाहाकार मच गया।
टीएसआई आरिफ खान स्टाफ लेकर मौके पर पहुंचे। बाद में समस्या की जड़ बनी ट्रॉली को क्रेन से सीधा कराकर मौके से हटवाया गया। इसके बाद रोड खाली कराकर वाहन निकलवाए गए। जाम की वजह से बसों में बैठे यात्रियों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें