फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो से बरेली आ रहा दरोगा का बेटा लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)। थाने में तैनात दरोगा कमल सिंह का 12 साल का बेटा बरेली जाते वक्त ऑटो से लापता हो गया। दरोगा की शिकायत पर संबंधित ऑटो ड्राइवर को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। अपहरण की आशंका से परिवार घबराया हुआ है, पुलिस लगातार तलाश और सुरागकशी कर रही है।
विज्ञापन

फतेहगंज पश्चिमी में तैनात दरोगा कमल सिंह का परिवार बरेली पुलिस लाइन के क्वार्टर में रहता है। उनका 12 साल का बेटा शिवेंद्र दिल्ली पब्लिक स्कूल परसाखेड़ा में छठी क्लास का स्टूडेंट है। शनिवार शाम ड्यूटी को आते वक्त शिवेंद्र भी जिद करके पिता के साथ आ गया था। रविवार सुबह कमल सिंह ने उसे बरेली कचहरी रूट के ऑटो में बैठा दिया। उन्होंने ड्राइवर को पुलिस लाइन गेट पर बेटे को उतार देने की हिदायत दी थी। रविवार शाम तक शिवेंद्र घर नहीं पहुंचा तो परिवार में खलबली मच गई। उसकी रिश्तेदारी में पहुंचने की पुष्टि भी नहीं हुई तो परिजनों को चिंता हुई। दरोगा की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित ऑटो ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की लेकिन ड्राइवर का कहना है कि उसने शिवेंद्र को पुलिस लाइन गेट पर ही उतारा था। गोरे रंग का शिवेंद्र नीली जैकेट, सफेद चित्तीदार नीला लोअर, स्पोर्ट्स शूज पहने है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। एसपी देहात संसार सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बच्चे के लापता होने की जानकारी अभी उन्हें नहीं है। वह खुद तलाश तेज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें