फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिथरीचैनपुर (बरेली)।
विज्ञापन

मजदूरी करके घर लौट रहे साइकिल सवार की देर शाम कार की टक्कर से मौत हो गई। मजदूर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने उसका शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन

बिथरीचैनपुर क्षेत्र के गांव आलमपुर गजरौला निवासी 45 वर्षीय अशरफ पुत्र शाकिर यार खां मजदूरी करते थे। वह शनिवार शाम मजदूरी करके साइकिल से घर लौट रहे थे। नरियावल-बिथरीचैनपुर मार्ग पर शिव मंदिर के सामने शाम साढ़े सात बजे सामने से आ रही कार ने अशरफ की साइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार वाला कार लेकर भाग गया। कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए अशरफ ने कुछ देर बाद ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें