फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदेश की अवहेलना पर एसएसपी ने भोजीपुरा इंस्पेक्टर को फटकारा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बाजार से लौट रहे युवक पर जानलेवा हमले के मामले को भोजीपुरा पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर निपटा दिया। एसएसपी के संज्ञान में मामला आया तो उन्होंने रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। इसके बावजूद एक महीने तक कोई कार्रवाई न होने पर उन्होंने भोजीपुरा इंस्पेक्टर को फटकार लगाई गई। उन्होंने तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर चौबीस घंटों में रिपोर्ट देने के आदेश दिए।
विज्ञापन

भोजीपुरा के गांव मैमोर निवासी विपिन कुमार पर 24 फरवरी की शाम बाजार से लौटते वक्त गांव के ही शिवकुमार, मुनीश, राजू और नंद किशोर ने रास्ते में रोककर हमला कर दिया था। हमले में विपिन की हाथ की हड्डी टूट गई और एक कान का पर्दा फट गया था। शिकायत करने पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर मामला निपटा दिया था। आरोप है कि मेडिकल के नाम पर भी सिर्फ खानापूर्ति की गई। इसकी शिकायत एसएसपी से की तो उन्होंने हमले की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया था। एक महीने बाद भी थाना पुलिस मामले को टालती रही। सोमवार को विपिन फिर एसएसपी कार्यालय पहुंचे और एसएसपी से बात बताई। इसके बाद एसएसपी ने भोजीपुरा इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह की जमकर फटकार लगाई। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई कर चौबीस घंटों में रिपोर्ट देने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें