फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे ने अपहरण की कहानी गढ़कर पुलिस को बनाया चकरघिन्नी

Thu, 15 Nov 2018 11:52 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
जनकपुरी कॉलोनी के कपड़ा व्यापारी के बेटे ने अपने अपहरण की झूठी सूचना देकर बुधवार रात पुलिस को काफी देर तक चिकरघिन्नी बनाया। बच्चे की शरारत को परिवार वाले भी नहीं समझ सके। प्रेमनगर पुलिस ने दो घंटे की जांच-पड़ताल के बाद वारदात को फर्जी करार दिया। इंस्पेक्टर बलवीर के मुताबिक, हकीकत सामने आने के बाद कोई लिखा-पढ़ी नहीं की गई।
विज्ञापन

जनकपुरी कॉलोनी के गारमेंट्स व्यापारी दीपाकंर अरोड़ा का ग्यारह वर्षीय बेटा वंश राजस्थान की वनस्थली विद्यापीठ में कक्षा सात में पढ़ता है। बुधवार रात नौ बजे परिवार की ओर से पुलिस को वंश के अपहरण की सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो बताया कि वैन सवार नकाबपोश बदमाशों ने वंश का अपहरण किया था। बदमाशों को जब यह पता चला कि उन्होंने गलत बच्चे को उठा लिया है तो वंश को छोड़ दिया। वंश के मुताबिक, जब वह दूसरे घर पर जा रहा था तभी एक वैन उसके पास आकर रुकी। उसमें से उतरे तीन नकाबपोश बदमाशों ने उसे उठाकर वैन में डाल लिया। मनोहर भूषण कॉलेज को पास बदमाशों ने वैन बदल ली। उसमें पहले से दो बदमाश बैठे थे। उन्होंने नाम, पता पूछने के बाद कहा कि गलत बच्चे को उठा लिया है। इसके बाद उसे जीआरएम स्कूल के पास छोड़ दिया। पुलिस ने छानबीन की तो कहीं भी घटना की पुष्टि नहीं हुई। इंस्पेक्टर बलवीर के मुताबिक, रात करीब 11 बजे बच्चे ने सही बात बताई। वह राजस्थान के वनस्थली विद्यापीठ की डे-बोर्डिंग में नहीं पढ़ना चाहता था, इसलिए उसने अपहरण का ड्रामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें