फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिशन वृद्धा को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर/ जैतीपुर। बच्चों के पुराने विवाद की रंजिश में कुछ लोगों ने वृद्धा को गोली मार कर घायल कर दिया। आरोप है कि इस दौरान हमलावरों ने घर में घुसकर परिवार के अन्य लोगों के साथ भी मारपीट की और कई राउंड हवाई फायर किए। इससे लोग दहशत में आ गए लेकिन इसी बीच पुलिस के पहुंचने पर हमलावर भाग गए। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव शिवनगर निवासी पृथ्वीराज पुत्र धीर सिंह ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात करीब 10 बजे गांव का ही अन्नू पुरानी रंजिश को लेकर दरवाजे पर गाली-गलौज करने लगा। इस पर उसकी 65 वर्षीय मां जलधारा देवी ने घर से बाहर निकलकर उसे गाली देने से मना किया तो वह जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। इसके बाद दोबारा वापस अपने साथी ओमपाल पुत्र झब्बू, आरेंद व पुष्पेंद्र पुत्र अमर सिंह के साथ तमंचा लेकर दरवाजे पर आ गया। मां ने खतरा देख दरवाजा बंद कर लिया, तभी उन लोगों ने घर के दरवाजे को धक्का देकर खोल दिया और परिवार के लोगों पर हमला बोल दिया। इसी बीच उन लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। एक फायर मां के ऊपर अन्नू ने कर दिया। जिससे उनके दाहिने पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गई। रात में ही मामले की सूचना यूपी 100 पुलिस को दी गई। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची, तभी हमलावर भाग गए। पीड़ित पृथ्वीराज ने बताया कि अन्नू बच्चों के पुराने विवाद को लेकर रंजिश मानता है। पुलिस जलधारा को सीएचसी पर पहुंचाया, जहां से उसे डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष इंद्र सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हमलावरों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें