फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल व्यापारी की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

दवाइयों के थोक व्यापारी बेसुध अवस्था में सिटी माल गोदाम के पास शनिवार देर रात मिले। पुलिस उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रविवार को पोस्टमार्टम होने के बाद मौत की असली वजह सामने आएगी। सीबीगंज पुलिस ने पंचनामा भरवाकर शव को जिला अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया गया है। पीलीभीत हाईवे पर कहकशां कॉलोनी निवासी मंजर अयूबी उर्फ बब्बल (34) शनिवार शाम को घर से निकले थे। मंजर के साथ उनकी वालिदा और छोटा भाई आसिफ रहते हैं। आसिफ दिव्यांग हैं। देर रात उनके पास सीबीगंज पुलिस का फोन पहुंचा, जिससे उन्हें मंजर के बेसुध अवस्था में मिलने की जानकारी मिली। मंजर अयूबी के बड़े भाई तारिक अयूबी फाईक इंक्लेव में रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनका कुतुबखाना पर थोक दवाइयों का कारोबार है। उनके भाई की किसी से रंजिश नहीं थी फिर अचानक सीबीगंज पहुंचे और बेसुध मिलने के विषय में वह कुछ नहीं बता सके। देर रात जिला अस्पताल में पूरा परिवार पहुंच गया। इंस्पेक्टर सीबीगंज गणेश दत्त जोशी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन


पर्स में रखे पहचानपत्र से हुई शिनाख्त
सीबीगंज पुलिस के मुताबिक युवक के मिलने के बाद कपड़ों की तलाशी में पर्स मिला था, जिसमें करीब 40 रुपये और कागज थे। उसी में एक पहचान पत्र से उनकी शिनाख्त हो सकी, जिसके बाद उनके परिवार को सूचना दी गई। हाईवे पर युवक के मिलने के बाद 108 एंबुलेंस नहीं पहुंच की तो पुलिस आटो में व्यापारी को लेकर जिला अस्पताल पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें