फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजलीकर्मी की गमछा से गला घोंटकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सौ-सौ रुपये के तीन नोट फाड़ने से नाराज दो युवकों ने मंगलवार की शाम पहले 35 वर्षीय बिजली कर्मचारी को शराब पिलाई। बाद में उसकी गमछा से गला घोंटकर हत्या कर दी और शव पॉवर हाउस की चहारदीवारी में फेंककर फरार हो गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला बाबूराम सराफनगर कॉलोनी निवासी प्रदीप दुबे ने बताया कि उनका मंझिला भाई दिलीप दुबे पावर कॉरपोरेशन के पॉवर हाउस नंबर एक (अस्पताल) में पेट्रोलमैन के पद पर काम करता था, जो शराब पीने का आदी था। मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे भरतपुरी निवासी रमेश शुक्ला उसके भाई को लेकर घर आए। दोनों नशे की हालत में थे। घर पर आकर रमेश ने दिलीप से कहा कि तुमने मेरे सौ-सौ रुपये के तीन नोट फाड़ दिए हैं। इसी बात को लेकर भाई और रमेश शुक्ला के बीच विवाद होने लगा। घर पर मौजूद भाभी ने दोनों को समझा बुझाकर शांत करा दिया था। इसके बाद भाई फिर रमेश शुक्ला के साथ घर से चला गया। गढ़ी रोड पर पॉवर हाउस के पास भरतपुरी निवासी मनोज श्रीवास्तव भी दोनों को मिल गया। वहीं पर रात करीब नौ बजे दोनों ने शराब पी और उसके भाई को भी पिलाई। बाद में उसकी गमछा से गला घोंटकर हत्या कर शव पॉवर हाउस के कैंपस में फेंक दिया और मौके से भाग निकले। पुलिस का कहना है कि बिजलीकर्मी की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें