फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराज्जीय गिरोह ने की थी बैंक मित्रों से लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंद्राबाद/महेवागंज। थाना फूलबहेड़ और नीमगांव क्षेत्र में अलग-अलग दिनों में बैंकमित्रों के साथ हुई लूटपाट की घटनाओं का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया है। एसपी के मुताबिक अंतरराज्जीय गैंग ने दोनों घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से मोबाइल, लैपटॉप और नकदी बरामद होने का दावा किया है।
विज्ञापन

थाना फूलबेहड़ क्षेत्र में 19 मार्च की सुबह करीब 10 बजे बाइक पर सवार तीन बदमाश गांव पड़रिया निवासी बैंकमित्र हफीज से तमंचा के बल पर डेढ़ लाख रुपये और लैपटॉप लूट ले गए। 11 अप्रैल को बदमाश थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव लोनपुरवा स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक सेवाकेंद्र में घुस गए थे। बदमाश 88 हजार रुपये की नकदी, लैपटॉप और मोबाइल लूटकर भाग गए। पुलिस ने दोनों घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। एसपी पूनम ने बताया कि दोनों वारदातों को एक ही गैंग ने अंजाम दिया था। पुलिस ने अंतरराज्जीय गैंग में शामिल सीतापुर के थाना मानपुर उलरा निवासी रिंकू सिंह, लखीमपुर खीरी के थाना मितौली के गांव पिपरा निवासी अमरेंद्र शुक्ला और थाना जैतारण (राजस्थान) के गांव पाटव निवासी रोहन उर्फ माधव को दबोच लिया। पुलिस ने तीनों बदमाशों के कब्जे से 28 हजार रुपये की नकदी, दो तमंचा, चार कारतूस, एक मोबाइल, लैपटॉप और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। उन्होंने बताया कि दोनों घटनाओं को करने के बाद फरार हुए गैंग के सदस्यों ने राजस्थान में लूट की थी, जिसमें दो आरोपी राजस्थान की जेल में हैं। एसपी ने खुलासा करने वाली थाना नीमगांव के प्रभारी निरीक्षक पान सिंह की और स्वॉट टीम को 10 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें