फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों की पिटाई से युवक की हालत नाजुक, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दबंगों की पिटाई से एक युवक का जिंदा रहना मुश्किल हो गया है। युवक निजी अस्पताल में भर्ती है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। युवक के भाई ने थाना इज्जतनगर में पांच लोगों पर रिपोर्ट कराई है।
विज्ञापन

बारादरी के सतीपुर मुहल्ले के मुकेश कुमार के छोटे भाई सुरेश का किशन के भाई मास्टर से मकान का सौदा तय हो गया था। मुहल्ले के सोनू ने सौदा अपने नाम होने की बात कही। दोनों में अनबन हो गई। सोनू ने दोस्तों विजय, विनोद और उमेश ने गालीगलौज करते हुए उसकी पिटाई कर दी। आरोप है कि पीलीभीत रोड पर मां पूर्णागिरि ढाबे पास सोनू ने एक्टिवा के आगे बाइक रोककर सुरेश को गिरा दिया। आरोप है कि सोनू कार से उसके पैर कुचलकर फरार हो गया। उसके साथ विनोद, विजय, उमेश और बाबू भी थे। सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचा और निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मुकेश ने बताया कि सुरेश की रीढ़ की हड्डी में काफी चोट आई है, जिससे वह चलने में असमर्थ हो गया है। सुरेश ने सोनू, विनोद, विजय, उमेश और बाबू के खिलाफ थाना इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें