फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसिड अटैक प्रकरण- पुलिस चुनाव में व्यस्त, आरोपी गिरफ्तार नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एसिड फेंकने के आरोपी पति और उसके दोस्त की गिरफ्तारी न होने से पीड़िता सहमी हुई है। जिला अस्पताल में भी उसे डर सता रहा है। पीड़िता का आरोप है कि पति ने मामला आरपार करने की धमकी दी है।
विज्ञापन

बारादरी पुलिस तीन दिन बाद भी एसिड अटैक करने वाले पति और उसके दोस्त को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस का कहना है कि चुनाव संबंधी व्यस्तता के चलते गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। वहीं, जिला अस्पताल में भर्ती पीड़िता मनी सहमी हुई है। मनी ने पुलिस पर आरोपियों से मिल होने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि पुलिस जानबूझकर पति को गिरफ्तार नहीं कर रही है। बता दें कि प्रेमनगर के भूड़ क्षेत्र में किराए पर रह रही 26 वर्षीय मनी सक्सेना उर्फ मनी सिंह को रविवार रात साढ़े बारह बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मनी का आरोप था कि उसके पति ने अपने दोस्त के साथ उस पर तेजाब फेंका है। पति के इस दोस्त को भी मनी ने पहचान लेने की बात कही थी। इसके बाद प्रेमनगर पुलिस ने पति व दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें