फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शबाना बनी चंपतलाल की पूजा, पुलिस से मांगी सुरक्षा

Wed, 26 Dec 2018 01:24 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
रिछा की शबाना ने पड़ोसी गांव निवासी राजमिस्त्री चंपतलाल से धर्म का बंधन तोड़कर शादी कर ली। नाम पूजा रख लिया। दोनों ने एसपी क्राइम से शिकायत की है कि शादी के बाद शबाना के परिवार के लोग पीछे पड़ गए हैं। देवरनिया पुलिस भी उनकी मदद कर रही है। एसपी ने देवरनिया इंस्पेक्टर को निर्देश दिए कि पूजा के बरेली में ही बयान कराकर दंपति को सुरक्षा दी जाए।
विज्ञापन


देवरनिया के भदरक गांव निवासी चंपतलाल और पूजा उर्फ शबाना मंगलवार को एसएसपी दफ्तर पहुंचे। चंपतलाल ने बताया कि शबाना के पिता ठेके पर मकान बनवाते हैं और वह मिस्त्री है। दूसरे शहरों में साथ काम करने के बहाने उनके घर आनाजाना हुआ। यहां शबाना से प्रेम हुआ और 26 नवंबर को वह घर से निकल भागे।

शबाना ने प्यार की खातिर धर्म बदलकर पूजा नाम रखा और 13 दिसंबर को बरेली के नवग्रह मंदिर में शादी कर ली। बताया कि शादी का पंजीकरण कराया और हाईकोर्ट में भी सुरक्षा के लिए अर्जी दाखिल की। उधर, छह दिसंबर को शबाना के पिता ने उस समेत परिवार के छह लोगों पर रिपोर्ट करा दी। तब से देवरनिया पुलिस परेशान कर रही है। वह लोग बालिग होने व शादी के सबूत भेज चुके हैं पर उत्पीड़न जारी है।
विज्ञापन


शबाना ने बताया कि हाल ही में उसकी सास का अपहरण करने की भी कोशिश की गई। घरवाले जान के दुश्मन बने हैं, भविष्य में उसे व ससुरालियों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। एसपी क्राइम से कहा कि वह बयान देने भी देवरनिया नहीं जाएंगे, बरेली में बयान कराए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें