फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालिक ने ही खोज निकाला सेटेलाइट से चोरी ऑटो

विज्ञापन
विज्ञापन
बिथरी चैनपुर/बरेली। पांच दिन पहले सेटेलाइट चौराहे से चोरी हुआ ऑटो को उसके मालिक ने ही तलाश लिया। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर ऑटो कुआडांडा से बरामद कर लिया। ड्राइवर भाग गया। पुलिस ऑटो में मौजूद महिला को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

भिंड़ौलिया गांव के शहीमुद्दीन का ऑटो गांव का ही रोहन चलाता था। पांच दिन पहले सेटेलाइट चौराहे से ऑटो चोरी हो गया। शहीमुद्दीन खुद ही ऑटो की तलाश में जुटे थे। बुधवार शाम शहीमुद्दीन आरटीओ दफ्तर के पास खड़े थे, तभी उनकी नजर उधर से गुजरते अपने ऑटो पर पड़ी। रुकवाने की कोशिश की तो ड्राइवर तेजी से ऑटो भगा ले गया। शहीमुद्दीन की सूचना पर पीआरबी ने कुआडांडा चौराहे पर ऑटो पकड़ लिया, लेकिन ड्राइवर भाग गया। उसमें सवार महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। महिला ने बताया की ऑटो उसका परिचित सचिन चला रहा था। पुलिस सचिन के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें