फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल जा रहे बच्चों पर कुत्तों का हमला

Sun, 12 Aug 2018 12:48 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदूपुर लश्करीगंज गांव में शनिवार को स्कूल जा रहे बच्चों पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दो बच्चों को काटकर लहूलुहान कर दिया। वहीं गांव में एक अन्य बच्चे को भी काट लिया। इसके चलते गांव के लोग दहशत में हैं और लाठी-डंडे लेकर घरों से बाहर निकल रहे हैं।
विज्ञापन

बिथरी चैनपुर के गांव सैदूपुर लश्करीगंज में करीब एक सप्ताह से कुत्तों ने आतंक मचाया हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि सप्ताह भर में कुत्ते दर्जन भर से ज्यादा लोगों को काटकर घायल कर चुके हैं। इसके चलते लोगों में दहशत व्याप्त है। सुरक्षा की दृष्टि से ग्रामीण घर से लाठी-डंडा साथ चल रहे हैं। मगर बच्चों के लिए खतरा ज्यादा है। शनिवार सुबह कक्षा सात की छात्रा अनम और आमिर स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान आवारा कुत्तों ने उन पर हमला कर दिया। बच्चों की चीखपुकार पर आसपास के लोग पहुंचेे और उन्हें बचाया। तब तक कुत्ते उन्हें काटकर जख्मी कर चुके थे। वहीं शाम को घर के बाहर खेल रहे दो अन्य बच्चे जेद और सुभान पर भी कुत्तों ने हमला कर दिया। उन्हें भी लोगों ने बचाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि कुत्तों के डर से बच्चे घर से बाहर निकलने में डरने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें