अजहरी मियां के अंतिम दर्शन और जनाजे की नमाज में शामिल होने वाले अकीदतमंदों के विशाल जनसमूह के आवागमन को देखते हुए रविवार को शहर में रूट डायवर्जन रहेगा। इसके लिए भारी और मध्यम वाहनों के लिए डायवर्जन और पार्किंग का इंतजाम ट्रैफिक पुलिस ने किया है।
यहां डायवर्जन
कोहाड़ापीर से कुतुबखाना की ओर दोपहिया वाहनों को छोड़कर अन्य सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
कुतुबखाना से खलील तिराहे की ओर दोपहिया वाहनों को छोड़कर सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
चौपुला तिराहे से कुतुबखाना चौराहे की ओर दोपहिया वाहनों को छोड़कर सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
मिनी बाईपास तिराहे से चौपला चौराहे की ओर सुबह सात बजे से रोडवेज बस, टैंकर एवं भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
रामगंगा तिराहे से चौपला चौराहे की ओर सुबह सात बजे से रोडवेज बस, टैंकर एवं भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
भीड़ के बढ़ने पर श्यामगंज चौराहे से बरेली कॉलेज की ओर दो पहिया वाहनों को छोड़कर सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
भीड़ के बढ़ने पर रोडवेज बसों का संचालन पुराने बस स्टैंड से न होकर सैटेलाइट बस स्टैंड से किया जाएगा।
यहां होगी पार्किंग
सेटेलाइट तिराहे से आने वाले जायरीन के मध्यम एवं भारी वाहनों की पार्किंग बिशप मंडल इंटर कॉलेज ग्राउंड पर होगी।
रामपुर, बदायूं एवं नैनीताल की ओर से आने वाले जायरीन के भारी वाहनों की पार्किंग रेलवे स्टेशन माल गोदाम पर की जाएगी।
रामपुर, बदायूं एवं नैनीताल की ओर से आने वाले जायरीन के मध्यम वाहनों की पार्किंग रेलवे मनोरंजन सदन ग्राउंड, डीएवी कॉलेज ग्राउंड एवं जीआईसी ग्राउंड पर की जाएगी।