फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली नोट के पांच सौदागर गिरफ्तार, 2.14 लाख रुपये बरामद

Wed, 18 Jul 2018 12:36 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
arrested
विज्ञापन
सुभाषनगर पुलिस ने धोखाधड़ी कर लोगों से ठगी करने वाले नकली नोट के पांच सौदागरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से दो-दो हजार रुपये की करेंसी में 2.14 लाख रुपये, एक पिस्टल, एक तमंचा और तीन चाकू बरामद हुए हैं। यह गिरोह जमीन के सौदे के बहाने लोगों को नकली करेंसी देता था। मगर पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि पुलिस ने कुछ लोगों को साठगांठ कर छोड़ दिया।
विज्ञापन

सूचना के आधार पर सोमवार रात करीब एक बजे सुभाषनगर पुलिस ने बदायूं रोड पर साउथ सिटी से आगे आर्य लॉन के पास एक घर में छापेमारी की। वहां से शाही में मिढ़ी निवासी तौला खां उर्फ नवी हसन, रामपुर में थाना खजुरिया के गांव सितौरा निवासी अफसर अली, सीबीगंज में सनैया रानी निवासी जफर अली, जीशान और मीरगंज में आजमपुर खमरिया निवासी करन सिंह को गिरफ्तार किया। तलाशी में उनके कब्जे से दो-दो हजार रुपये के 2.14 लाख रुपये के नकली नोट, एक 32 बोर पिस्टल, तमंचा और तीन चाकू बरामद किए। गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर जगनारायण पांडेय, एसआई बृजपाल सिंह, प्रदीप कुमार, सिपाही जॉनी तोमर, अतुल यादव, विनीत कुमार आदि मौजूद रहे।
खुलासे पर उठ रहे सवाल
पुलिस ने इस मामले में पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनका एक साथी फरार बताया है। मगर आसपास के लोगों ने बताया कि पुलिस ने मौके से 11 लोगों को गिरफ्तार किया था। मगर साठगांठ होने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठगों को ठगने के चक्कर में पकड़ा गया गिरोह

नकली नोट के सौदागरों का गिरोह ठगों को ठगने के चक्कर में पकड़ा गया। यह नकली नोटों के यह तस्कर जमीन का सौदा करने के नाम पर यहां आते थे और फिर जमीन के बदले नकली नोट की खेप दे जाते थे। इनको फंसाकर रुपये ठगने के चक्कर में गिरोह को बुलाया, मगर उनमें झगड़ा हो गया तो किसी ने पुलिस को खबर कर दी।
सूत्रों के मुताबिक सुभाषनगर क्षेत्र के एक अधिवक्ता को ठगों के गिरोह के बारे में जानकारी थी। चर्चा है कि यह गिरोह पहले भी जमीन के सौदों के नाम पर यहां आया और नकली नोटों की खेप खपाकर चला गया। इसके चलते ही अधिवक्ता ने नकली नोटों के बदले जमीन दिलाने के बहाने गिरोह को बुलाया। सोमवार दोपहर को यह गिरोह बरेली पहुंचा। बदायूं रोड पर एक घर में बैठकर यह सौदेबाजी शुरू हो गई। मगर जब नकली नोट के इस गिरोह को यह अंदेशा हुआ कि उनसे रुपये ठगने की कोशिश हो रही है तो रात को विवाद हो गया। बताया जाता है कि वहां पर मारपीट भी हुई। इसी बीच उनमें से एक व्यक्ति ने अपना मकसद कामयाब न होते देख पुलिस को सूचना दे दी और पुलिस पहुंच गई। इसके बाद सारा मामला पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि मौके से कुल 11 लोग गिरफ्तार हुए और रुपये भी कई लाख बरामद हुए थे।

एक सभासद भी शामिल था खेल में
इस पूरे खेल में रिठौरा नगर पंचायत का एक सभासद भी शामिल बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक मौके से पकड़े गए 11 लोगों में वह भी शामिल था, मगर पुलिस ने उसे साठगांठ कर छोड़ दिया। इसके अलावा चार अन्य लोग भी छोड़े गए हैं, जिनमें दो अधिवक्ता भी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें