सोमवार शाम आरोपित सभी छात्र सेक्टर-31 की मेन रोड पर पहुंचे। वहां एक छात्र ने फोन कर पीड़ित छात्र को बातचीत करने के बहाने से बुलाया। इसके बाद आरोपित छात्र उसे कार में बैठाकर सेक्टर-27 स्थित एक खाली प्लाट पर ले गए।
जहां पर आरोपित छात्रों ने पीड़ित छात्र के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि आरोपित छात्रों ने उसे निर्वस्त्र कर उसके प्राइवेट पार्ट पर चोट पहुंचाई और उसकी वीडियो बना ली। इसके बाद आरोपित छात्र वहां से फरार हो गए। घटना के बाद किसी तरह पीड़ित घर पहुंचा और घटना के बारे में परिजनों को बताया।
थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि पीड़ित और आरोपित सभी छात्र नाबालिग हैं। इसलिए मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है। आरोप सिद्ध होने पर कार्रवाई की जाएगी।