फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होशियार, मध्य प्रदेश का बच्चा गिरोह फिर सक्रिय

Thu, 12 Jul 2018 12:15 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
 शादियों के दौरान वर-वधू पक्ष की व्यस्तता का फायदा उठाकर छोटे बच्चे जेवर और नकदी रखे बैग उड़ा रहे हैं। चौबीस घंटे में तीन विवाह समारोहों में वारदातें होने के बाद प्रभारी एसएसपी सतीश कुमार ने सभी थाना प्रभारियों को बारातघरों में घुसने वाले संदिग्ध बच्चों पर नजर रखने को कहा है। पुलिस को संदेह है कि इन वारदातों में मध्य प्रदेश के नाबालिग चोरों के गैंग का हाथ है।
विज्ञापन

मंगलवार रात बीसलपुर के शिव गार्डन और सौफुटा रोड के ओशी बैंक्वेट हॉल से करीब सात लाख रुपये की नकदी और जेवर चोरी हुए थे। इससे पहले निर्मल रिसोर्ट से सवा दो लाख रुपये की नकदी और जेवर चोरी हुए। सभी वारदातों में नाबालिग बच्चों को देखा गया था। इसके बाद पुलिस अंदाजा लगा रही है कि बीते साल की तरह इस दफा भी मध्य प्रदेश का गिरोह सक्रिय हुआ है। इस गिरोह की महिलाएं और बच्चे मेहमान बनकर शादी में शामिल हो जाते हैं और फिर मौका देखकर दूल्हे या दुल्हन पक्ष के लोगों के नकदी-जेवर रखे बैग गायब कर देते हैं।


केस- 1
चाहवाई स्वरूप नगर में रहने वाले विजय अग्रवाल की बेटी दिव्या अग्रवाल की शादी कर्मचारी नगर के निर्मल रिसोर्ट में मिठाई का काम करने वाले अंकित माहेश्वरी से हो रही थी। अचानक विजय का बैग चोरी हो गया। उसमें करीब सवा दो लाख रुपये की नकदी और जेवर थे।
विज्ञापन


केस-2
बीसलपुर रोड स्थित शिव गार्डन में सनराइज कॉलोनी के महेंद्र पाल की बेटी अभिलाषा की शादी नवाबगंज के सुमित से हो रही थी। जयमाला के वक्त दुल्हन के पिता का बैग चोरी हो गया। उसमें 4.5 लाख की नकदी बताई जा रही है।

केस- 3
सौफुटा रोड स्थित ओशी बैंक्वेट हॉल में फौजी जगत सिंह के भाई राजेंद्र सिंह की शादी थी। जयमाल की रस्म के दौरान जगत सिंह का ब्रीफकेस चोरी हो गया। इसमें करीब ढाई लाख की नकदी और जेवर थे। एक नाबालिग लड़के को ब्रीफकेस ले जाते देखा गया। पीछा करने पर वह एक कार में बैठकर भाग गया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें