गुंडा एक्ट लगाकर किया जिला बदर
बरेली के 83 वांछितों में से 56, बदायूं के 22 में से 20, शाहजहांपुर के 35 में से 27 और पीलीभीत के 26 में से 20 इनामी बदमाश गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने परिक्षेत्र के चारों जिलों में 763 बदमाशों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की। इनमें से 172 को जिला बदर किया गया, जबकि 38 जिला बदर अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। चारों जिलों में गैंगस्टर के 41 मुकदमे दर्ज किए। पुलिस ने 201 बदमाशों को गिरफ्तार कर उनकी 7.80 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति जब्त की।