फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पर दूसरे की नंबर प्लेट लगाकर कटवा दिया चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। शातिर ने एक ग्रामीण की बाइक की नंबर प्लेट अपनी पुरानी मोटर साइकिल पर लगाकर चालान कटवा दिया। चालान का नोटिस जब युवक के घर पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। युवक ने मामले की तहरीर नवाबगंज थाने में देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

धौरेरा गांव के राजेंद्र पाल के पास दो दिन पहले डाक से नोटिस पहुंचा, जिसमें बिना ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी चलाने पर क्योलड़िया में पुलिस ने चालान कर दिया था, जिसमें जुर्माने के उन्हें 500 रुपये जमा करने हैं। नोटिस में उन्होंने बाइक और चालक को देखा तो उनके होश उड़ गए। बाइक पर उनकी मोटरसाइकिल का नंबर पड़ा है, लेकिन बाइक कोई और है। बाइक के साथ खड़ा युवक भी उनकी पहचान का नहीं है, जिसकी जानकारी होने पर उन्होंने थाना नवाबगंज में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। आरोपी गजरौला गांव का बताया जा रहा है। पुलिस ने उसके घर छापा मारा, लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस ने जब फोन कर जानकारी ली तो उसने बताया कि वह उत्तराखंड में हैं। तीन दिन बाद घर पहुंचेगा। सूत्रों की माने तो गाड़ी चोरी की बताई जा रही है। उसने ग्रामीण की बाइक का नंबर देखकर अपनी बाइक पर डलवा दिया था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें