फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपारी किलर ने मारी थी दिव्यांग को गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। घर में सो रहे दिव्यांग की हत्या की सुपारी उसके तांत्रिक गुरु ने पचास हजार रुपये में एक बदमाश का दी थी। बदमाश ने अपने एक साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों बदमाशों को हिरासत में ले लिया है। मंगलवार को पुलिस घटना का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन

खंजनपुर गांव के दिव्यांग मंगली प्रसाद (30) को शुक्रवार रात 2 बजे घर में सोते वक्त गोली मार दी गई थी। गोली की आवाज सुनकर घरवाले पहुंचे तो दो बदमाश मुख्य दरवाजे से भाग गए थे। परिजन ने लहूलुहान मंगली को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना रिपोर्ट मंगली के भाई सोनू उर्फ रामा शंकर ने अज्ञात के खिलाफ थाना नवाबगंज में दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिनमें दो लोगों ने वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की है। माना जा रहा है कि मंगलवार को पुलिस घटना का खुलासा कर सकती है।

तंत्र क्रिया में ख्याति बढ़ी तो गुरु ने बनाया हत्या करवाने का प्लान
मंगली गांव में पान-बीड़ी का खोखा चलाने के साथ ही अपने गुरु के साथ तंत्र क्रिया भी करता था, लेकिन उसकी ख्याति गुरु से ज्यादा तेजी से बढ़ रही थी, जिससे गुरु का धंधा चौपट होने लगा था। इसलिए मंगली के गुरु ने ही चेले को ठिकाने लगाने का प्लान बना लिया और चंदुआ गांव के एक बदमाश को 50 हजार रुपये में हत्या की सुपारी दे दी। इसके बाद बदमाश ने देवरनिया थाना क्षेत्र के गांव गुना के एक बदमाश के साथ वारदात को अंजाम दे डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें