फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म की झूठी रिपोर्ट कराने गए पाताराम के भतीजे का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। झगड़े के बाद मारे गए हिस्ट्रीशीटर पाताराम का भतीजा पुलिस को झूठी दुष्कर्म की तहरीर देने पहुंच गया। दूसरा पक्ष भी इसी मामले में चौकी से थाने लाया गया तो वहां दोनों का आमना-सामना हुआ। थाने में रिपोर्ट को लेकर झगड़े की बात सामने आने पर पुलिस ने दोनों गुटों के तीन लोगों का शांतिभंग में चालान कर उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कैंट क्षेत्र के बभिया निवासी राकेश कुछ वक्त वाले बदमाशों द्वारा मारे गए हिस्ट्रीशीटर पाताराम का भतीजा है। राकेश के भाई मुनेंद्र को कुछ दिन पहले पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में जेल भेज दिया था। जिसके चलते वह लोग अकसर वादी पर समझौते का दबाव बनाते थे। रविवार शाम दोनों गुटों में राकेश के चाऊमीन के ठेले पर मारपीट हुई। इसके बाद राकेश कैंट थाने में दूसरे गुट के मुकेश और राजकुमार के खिलाफ दुष्कर्म की तहरीर देने पहुंच गया। दूसरे गुट के लोग भी बभिया चौकी शिकायत लेकर पहुंचे तो उन्हें भी थाने लाया गया। यहां इनका आमना सामना हुआ तो मामला भी खुला। झगड़े की सच्चाई जानकर पुलिस ने राकेश, मुकेश और राजकुमार तीनों का शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें