फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में सो रहे दिव्यांग को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। आधी रात में घर के बरामदे में सो रहे दिव्यांग के सीने के पास कोई गोली मारकर भाग निकला। फायर की आवाज सुनते ही हड़कंप मच गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की रिपोर्ट अज्ञात हमलावर के खिलाफ दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

खंजनपुर गांव के 30 वर्षीय मंगली प्रसाद पुत्र अंगनलाल दोनों पैरों से दिव्यांग हैं। वह गांव में भाइयों के साथ रहते हैं। गांव में ही प्राथमिक विद्यालय के पास उनका पान बीड़ी का खोखा है। गुरुवार रात दो बजे वह मां ज्ञानवती और भतीजी किरन के पास चारपाई डालकर सो रहे थे। दीवार लांघकर घर में घुसे किसी ने उन्हें सीने के पास गोली मार दी और गेट खोलकर भाग गया। आवाज सुनकर किरन ने शोर मचाना शुरू कर दिया। परिजन जाग गए और मंगली प्रसाद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यूपी 100 पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। रिपोर्ट सोनू उर्फ रामाशंकर ने अज्ञात के खिलाफ थाना नवाबगंज में दर्ज कराई है। सूचना मिलते ही एसपी देहात डॉ. संसार सिंह, सीओ पीपी सिंह और कोतवाल गौरव सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और पड़ताल की।

पहले भी हो चुका है दिव्यांग पर हमला
परिजन के मुताबिक दो माह पहले भी घर में सोते वक्त मंगली को अज्ञात बदमाश ने बंका मारकर घायल कर दिया था। सूत्रों की माने तो दिव्यांग पर बार-बार हमले करने वाला आरोपी घायल का कोई नजदीकी ही है।
विज्ञापन


बदमाश को घर की पूरी जानकारी
मकान के दरवाजे पर बिजली का मीटर लगा है। बदमाश ने घर में घुसने से पहले मीटर से तार काटकर बिजली सप्लाई बंद कर दी। बाद में पीछे दीवार लांघकर घर में घुसा और गोली मारने के बाद दरवाजा खोलकर भाग गया।

तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। परिवार ने बताया कि कल भी मेन गेट खुला मिला था। इससे लगता है कि हमलावर का उद्देश्य लूट या चोरी न करके सिर्फ मंगली की जान लेना था। होश आने पर मंगली से भी बात करके उसके दुश्मनों के बारे में जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन

- डॉ. संसार सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें