बरेली। मुरादाबाद डिवीजन की सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा के निर्देश पर सीएमआई संजीव दुबे ने पांच वेंडरों को ब्लैक लिस्ट कर दिया है। रेखा शर्मा ने संजीव दुबे और सीआईटी एके चौबे से दस और 11 जुलाई को वेंडरों का औचक निरीक्षण कराया था, जिसमें वेंडर सहकारी समिति के शिव सरन को थर्माकोल के गिलास में चाय और अन्य पेय पदार्थ बेचते हुए पकड़ा गया था। इसके अलावा राजस्थान की टीएसवी समिति के देवेंद्र कश्यप, चंद्रपाल, कुंवरपाल और अनीस अहमद को जंक्शन पर पूड़ी-सब्जी बेचते हुए पकड़ा था, जबकि इनके पास लाइसेंस केवल भोजन परोसने का था। सीएमआई संजीव दुबे ने बताया कि यह वेंडर रेलवे में अब कभी भी वेंडरिंग नहीं कर सकेंगे।