नवाबगंज। मस्जिद में आठ साल की बालिका से अश्लील हरकतें करते हुए दुष्कर्म की कोशिश करने के आरोपी इमाम को पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पूछताछ के दौरान इमाम ने पुलिस को बताया कि उसे साजिश के तहत मस्जिद से निकलवाने के लिए यह आरोप लगाया गया है। इससे पहले भी इसी मस्जिद के एक इमाम को झूठे आरोप लगाकर साजिश के तहत मस्जिद से निकलवा दिया था। अब वहीं लोग उसके खिलाफ भी साजिश रच रहे हैं।
कस्बे के मोहल्ला चौपला स्थित दो मंजिला मस्जिद में जनपद रामपुर के थाना अजीमनगर के मोहल्ला नगला गणेश निवासी मुनीर अहमद इमाम था। मस्जिद में अरबी पढ़ने वाली आठ वर्षीय बालिका शुक्रवार शाम मुनीर अहमद को नियाज के लिए बुलाने आई थी। मस्जिद में बच्ची को अकेला पाकर मुनीर ने उसे दबोच लिया था। अश्लील हरकतें करते हुए वह उसे कमरे में खींचकर ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। लड़की के शोर मचाने पर उसने उसे छोड़ा था। इसके बाद रात में सामान समेटकर रामपुर भाग गया। दो दिन बच्ची घर में गुमसुम रही तो परिजन ने कारण पूछा तो उसने पूरा वाकया उन्हें बताया था। इसके बाद परिजन की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर सोमवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। ब्यूरो