फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी- शहर की सड़कों पर फिर से सिटी बसें दौड़ाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगरीय परिवहन निगम शहर में फिर से सिटी बस सेवा संचालित करने की तैयारी कर रहा है। इस बार सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसें चलाने की तैयारी है। परिवहन निदेशालय की सचिव डॉ. काजल ने नगर आयुक्त को भेजे पत्र में बस संचालन का रूट, बस स्टॉप, गैराज और चार्जिंग स्टेशन के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के लिए जानकारी मांगी है।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बरेली के अलावा मुरादाबाद, अलीगढ़, झांसी और सहारनपुर में सिटी बस सेवा शुरू करने के लिए नगरीय परिवहन निगम सिटी बस सेवा शुरू करने जा रहा है। इसके लिए निगम की निदेशक डॉ. काजल ने नगर आयुक्त को प्रस्ताव भेजा है, जिसके तहत सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसें संचालित की जाएंगी। इन बसों के संचालन के लिए निगम को भारी उद्योग एवं लघु उद्यम विभाग से प्रति बस 45 लाख का अनुदान मिलेगा, जो अगस्त के दूसरे सप्ताह में स्वीकृत हो जाएगा। इसके चलते निगम की निदेशक ने नगर निगम से पांच बिंदुओं पर जानकारी मांगी है। इसमें 20-30 किलोमीटर अधिकतम दूरी वाले ऐसे मार्गों की सूची मांगी गई, जिन पर ट्रैफिक ज्यादा हो। बस स्टॉप, रात्रि पार्किंग और इलेक्ट्रिक बस के चार्जिंग स्टेशन के लिए जगह की उपलब्धता पूछी गई है। साथ ही उन्होंने नगर आयुक्त से इसके लिए एक नोडल अधिकारी भी नामित करने को कहा है।

वर्ष 1990 में बंद हुई थी सिटी बस सर्विस
शहर में वर्ष 1990 से पहले रोडवेज की ओर से सिटी बस सर्विस संचालित की जाती थीं। बसें कुतुबखाना से जंक्शन, सदर कैंट, सेंथल, नवाबगंज, फरीदपुर और फतेहगंज पश्चिमी को संचालित होती थीं। शहर की सड़कों पर ट्रैफिक बढ़ने लगा और छोटे वाहन आ गए तो रोडवेज के लिए यह घाटे का सौदा हो गया। फिर इसे बंद कर दिया गया। अब इसे एक बार फिर शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन


रामगंगानगर में बन सकता है डिपो
अपर नगर आयुक्त ईश शक्ति सिंह ने बताया कि जल्द ही रूट चयन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बसें शहरी क्षेत्र में ही संचालित होंगी। रामगंगानगर डिपो और चार्जिंग स्टेशन के लिए अच्छी जगह हो सकती है। वीसी बीडीए को वहां जमीन देने के लिए प्रस्ताव भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें