फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेटेलाइट से पराली जलाने में फंसे पांच किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर (पीलीभीत)। पराली जलने की जानकारी सेटेलाइट से मिलने के बाद किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाना फिर शुरू कर दिया गया है। जांच में पराली जलने के अवशेष मिलने पर तीन लेखपालों की ओर से कुल आठ किसानों पर पराली जलाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

पराली जलने पर धुआं होने पर सेटेलाइट से उस क्षेत्र की जानकारी मिल जाती है। सेटेलाइट से मामला पकड़ में आने पर संबंधित एसडीएम को सूचना दी जाती है। दो स्थानों पर पराली जलाने की सूचना पर हल्का लेखपाल और राजस्व निरीक्षक से जांच करवाई गई। जांच में पराली जलाई जाना पाया गया। मौके पर जलाई गई पराली के अवशेष मिले। सिमरिया ताल्लुके घुंघचाई के लेखपाल शल्य सिंह ने गांव निवासी सोनपाल, परसराम, मलिखान, राजकुमार और राजस्व निरीक्षक कमल सिंह ने गांव माधौपुर निवासी जुगेंद्र सिंह के खिलाफ तहरीर दी। लेखपाल अरविंद कुमार की ओर से पुलिस ने नगरिया टांडा निवासी प्रताप सिंह, लघुप्रीत सिंह और लेखपाल डोरीलाल की ओर से गांव बाजारगंज निवासी जसवीर कौर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली पुलिस ने दोनों तहरीरों पर पांच किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें