फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत ऑपरेशन से बच्चे की जान गई..डॉक्टर पर गैर इरादतन हत्या का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के एक डॉक्टर पर गैर इरादतन हत्या की एफआईआर दर्ज हुई है। पूरनपुर के गांव पंजाबा के एक व्यक्ति ने डॉक्टर पर उसके पांच साल के बेटे का कान का गलत ऑपरेशन किए जाने का आरोप लगाते हुए मौत होने पर न्यायालय में केस दायर किया था। कोर्ट के आदेश पर तीन माह बाद डॉक्टर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट सुनगढ़ी थाने में दर्ज की गई है। इसमें बच्चे का गलत ऑपरेशन करने के साथ ही पीड़ित से रकम ऐंठने का आरोप है।
विज्ञापन

पंजाबा गांव के रहने वाले बालकिशन ने बताया कि 15 जुलाई को उनके पांच साल के बेटे मनदीप सिंह ने कान में दर्द होना बताया तो वह अगले दिन मनदीप को माधोटांडा रोड स्थित डॉ. एसके मित्रा के अस्पताल लाए। कई जांचें कराने के बाद डॉक्टर ने बताया कि कान में फोड़ा बन गया है। इसका ऑपरेशन करना पड़ेगा। 25 जुलाई को ऑपरेशन के लिए डॉक्टर ने 60 हजार रुपये जमा कराए। अपनी फीस वसूलने के बाद इसी दिन डॉ. मित्रा ने बच्चे के कान का ऑपरेशन किया, लेकिन उसकी तकलीफ कम नहीं हुई। बाद में डॉक्टर ने बच्चे को लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज (केजीएमसी) रेफर कर दिया।
वह मनदीप को लखनऊ के जार्ज मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां के डॉक्टरों ने बताया कि मनदीप के कान में ट्यूमर है, उसका अभी (कम उम्र में) ऑपरेशन नहीं होना था। ऑपरेशन गलत किया गया। यह बताए जाने के बाद वह छह सितंबर को वापस आ रहे थे कि रास्ते में मनदीप की मौत हो गई। बेटे की मौत के बाद वह डॉ. मित्रा के पास गए और उनसे पूछा कि बच्चे का ऑपरेशन गलत क्यों किया। पीड़ित पिता का आरोप है कि डॉ. मित्रा ने उनसे गाली गलौज की और धमकाया। दोबारा आने पर हत्या कराने की धमकी दे डाली। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से लेकर उच्चाधिकारियों तक की, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई। न्याय के लिए 22 अक्तूबर को कोर्ट की शरण में पहुंचा। कोर्ट ने डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए। कोर्ट के आदेश के बाद शुक्रवार रात सुनगढ़ी पुलिस ने डॉक्टर पर एफआईआर दर्ज कर ली। इंस्पेक्टर राजेश सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर अमानत में खयानत, गैर इरादतन हत्या, गाली गलौज और धमकाने की धाराओं में डॉ. एसके मित्रा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर सुनगढ़ी थाने में डॉक्टर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई है। इसमें बच्चे का गलत इलाज करने का आरोप है। सुनगढ़ी इंस्पेक्टर को विवेचना में साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। - धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सिटी
मासूम मनदीप बोर्न कैंसर का मरीज था। ये बीमारी 10 हजार लोगों में से एक को होती है। पांच साल के बच्चे को यह बीमारी नहीं होती। इसी के चलते शुरुआत में फोड़ा समझकर उसका इलाज शुरू किया। संदिग्ध प्रतीत होने पर परिजन को जांच कर तत्काल लखनऊ जाने को कहा। परिजन ने जांच कराई, वे लोग लखनऊ भी गए, लेकिन देरी से। मैंने पूरा प्रयास किया, कोई कमी नहीं बरती। बच्चे की मौत कैंसर से हुई है। - डॉ.एसके मित्रा,ईएनटी सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें